हमारी गणना और पोषण पद्धति
मात्रा, लागत, पोषण और भोजन सुझाव निकालने के तरीके तथा उनकी सीमाएँ समझें।
आखिरी बदलाव: 5 सितंबर 2026यह कैसे काम करता है?
आपके बताए सामान, लोगों की संख्या, समय और बजट से शाकाहारी मेन्यू चुने जाते हैं। आप अपनी पसंद का मेन्यू चुनें और बनाने से पहले सामग्री देख लें।
कितना खाना बनाएं?
शुरुआती हिसाब में हर बड़े व्यक्ति और मेहमान के लिए एक हिस्सा, बच्चे के लिए 0.65 हिस्सा और बुज़ुर्ग के लिए 0.8 हिस्सा लिया जाता है। यह सामान्य अनुमान है। बच्चे की उम्र, परिवार के खाने के तरीके और व्यंजन के हिसाब से मात्रा बदलें।
किराने की लिस्ट कैसे बनती है?
चुने हुए मेन्यू में जितना सामान चाहिए, उसमें से घर की बताई हुई मात्रा घटती है। जो कम पड़ता है, वह किराने की लिस्ट में आता है। आटा, चावल और मसाले तभी घर में मानते हैं, जब आप उन्हें चुनते हैं। जिसकी मात्रा या इकाई साफ न हो, उसे खुद जाँच लें।
चम्मच, कप और वजन
रेसिपी में छोटा चम्मच 5 ml, बड़ा चम्मच 15 ml और मापने वाला कप 240 ml है। किराने के शुरुआती हिसाब में छोटे चम्मच को लगभग 5 ग्राम और बड़े चम्मच को लगभग 15 ग्राम माना जाता है। यह हर सामग्री का सही वजन नहीं है—तेल, नमक और पत्तों का वजन एक जैसा नहीं होता। कप और कटोरी से निकला वजन भी अनुमान है। ज्यादा सही खरीदारी के लिए सामान तौलकर ग्राम या किलो में लिखें।
पोषण और खर्च
पोषण के आँकड़े तभी दिखाए जाते हैं, जब उनके स्रोत और जाँच का रिकॉर्ड मौजूद हो। बिना जाँचे नंबर पेज या Google को भेजे जाने वाले डेटा में नहीं दिखाए जाते। फिलहाल IFCT 2017 के आँकड़े वेबसाइट में नहीं जोड़े गए हैं। खर्च एक अनुमान है; दुकान, शहर, मौसम और ब्रांड के हिसाब से बदल सकता है।
फोटो पहचान और उसकी सीमा
फोटो से संभावित सामग्री पहचानी जा सकती है, पर उसकी पहचान और मात्रा हमेशा सटीक नहीं होती। इसलिए सुझाव बनाने से पहले हर सामग्री की पुष्टि आवश्यक है। फोटो के आधार पर ताज़गी, खाने की सुरक्षा, एलर्जी या बीमारी से जुड़ा निर्णय नहीं दिया जाता।